पटना, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है। इस बीच, तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमन में कहा है, “आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी।”
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, भागलपुर का 14 डिग्री, गया का 10.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, गया का 28.3 डिग्री, भागलपुर का 29.5 डिग्री और पूर्णिया का 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath