भोपाल, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह चली हवाओं ने ठंड़ बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर व चंबल संभाग के अलावा राजगढ़, आगर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर आदि स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और कई स्थानों पर कोहरा छाने के आसार जताए हैं।
भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री, इंदौर का 10 डिग्री, ग्वालियर का 15.2 डिग्री और जबलपुर का 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, इंदौर का 27.6 डिग्री, ग्वालियर का 29.8 डिग्री और जबलपुर का 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath