सेंट पीटर्सबर्ग, 6 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी क्रिस्टिना म्लादेनोविक ने सेंट पीटर्सबर्ग टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान की यूलिया पुतिनत्सेवा को मात दी।
क्रिस्टिना ने यूलिया को 6-2, 6-7 (3-7), 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, महिला युगल में विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त क्रिस्टिना ने दो घंटे 36 मिनट में यह मुकाबला जीतकर अपना पहला एकल खिताब अपने नाम किया।
विश्व में 34वीं वरीयता प्राप्त पुतिनत्सेवा ने क्वार्टर फाइनल में रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और सेमीफाइनल में डोमिनिका सिबुल्कोवा को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।
तीसरे सेट में पुतिनत्सेवा 1-5 से पीछे चल रही थीं। उन्होंने शानदार वापसी की और स्कोर 4-5 कर लिया। लेकिन विश्व की 51वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी क्रिस्टिना ने अंतत: जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath