धर्मपथ(भोपाल)- आज से भोपाल में नेपालवासियों द्वारा ११ दिवसीय शिवमहापुराण का आयोजन किया जा रहा है.प्रथम चरण मे तलैया काली मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हो कर १२ बजे पशुपतिनाथ मंदिर बीएचईएल पहुंचेगी .
नेपाली पशुपतिनाथ मंदिर के अध्यक्ष श्री डोलराज गैरे ने बताया की चैतन्य कृष्ण महाराज द्वारा शिवमहापुराण का वाचन किया जायेगा.इसके अलावा पतंजलि योगपीठ से गोव्रती योगी सोनराज महाराज योग और साधना करवायेगे.
कार्यक्रम इस प्रकार हैं
सुबह ६ से ८ योग एवं ध्यान साधना शिविर.सुबह ८ से दोपहर १ बजे तक हवन एवं पाठ पारायण,शाम ४ से ८ बजे तक कथा वाचन होगा .महाशिवरात्रि के दिन २७ फरवरी को कथा समाप्ति व हवन होगा.
dharmpath.com dharmpath