दिल्ली में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हल्की धुंध के साथ आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, “सुबह हल्की धुंध के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

एक दिन पहले सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493