भोपाल, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर में हुई बर्फबारी और हवाओं के रुख में आए बदलाव से मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह ठंड का असर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में हल्का कोहरा छाने के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान जताया है।
राज्य के मौसम के मिजाज में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, इंदौर का 9.8 डिग्री, ग्वालियर का 10.8 डिग्री और जबलपुर का 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री, इंदौर का 25.2 डिग्री, ग्वालियर का 24.5 डिग्री और जबलपुर का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath