स्टालिन के दिल्ली दौरे की संभावना

चेन्नई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन तमिलनाडु के राजनीतिक हालात की जानकारी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह को देने के लिए दिल्ली का दौरा कर सकते हैं।

पार्टी प्रवक्ता और सांसद टी.के.एस. एलांगोवन ने हालांकि कहा कि अभी दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एलांगोवन ने मंगलवार को दिल्ली से फोन पर बातचीत में आईएएनएस को बताया, “मैं और पार्टी के अन्य सांसद दिल्ली में हैं। हमें स्टालिन के दिल्ली दौरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह आज (मंगलवार) रात आ सकते हैं।”

खबरों के मुताबिक, स्टालिन राष्ट्रपति मुखर्जी से अपील करेंगे कि एआईएडीएमके की महासचिव वी.के. शशिकला को तब तक मुख्यमंत्री बनने की अनुमति न दी जाए, जब तक कि शीर्ष न्यायालय भ्रष्टाचार के उस मामले पर फैसला न सुना दे, जिसमें वह भी एक आरोपी हैं।

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी एआईएडीएमके के विधायकों ने शशिकला को विधायक दल का नेता चुन लिया है।

उसके बाद मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने उनसे कोई अन्य व्यवस्था न होने तक कार्यभार संभालने का आग्रह किया।

शशिकला के शपथ ग्रहण की तिथि अभी तय नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493