विक्रम संग काम करने को उत्साहित तमन्ना

चेन्नई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। इस साल कई दिलचस्प फिल्मों पर काम कर रहीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा कि वह आगामी तमिल फिल्म में अभिनेता विक्रम के साथ पहली बार काम करने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

तमन्ना ने आईएएनएस से कहा, “मैं विक्रम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। हालांकि, मैं अभी अपनी भूमिका के बारे में नहीं बता सकती। मैं मार्च से इसकी शूटिंग से जुडूंगी।”

वह ‘क्वीन’ के तमिल रीमेक और तेलुगू फिल्म ‘पल्लीचूपुलु’ पर भी काम कर रही हैं।

विजय चंदर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिग शुक्रवार से शुरू होगी।

दिलचस्प बात यह है कि विक्रम इस फिल्म और गौतम मेनन की ‘धुव्र नाटचातिराम’ दोनों फिल्मों में दिखेंगे।

लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता रवि किशन इस फिल्म के साथ इस उद्योग में कदम रखने जा रहे हैं। इसमें वह नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे।

एस.एस. थामन फिल्म में संगीत देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493