इटली : सानरेमो महोत्सव में बम की अफवाह से हड़कंप

रोम, 7 फरवरी (आईएएनएस)। इटली के लिगुरियन रिसॉर्ट ऑफ सानरेमो में सोमवार शाम विश्व प्रसिद्ध सानरेमो महोत्सव के दौरान एक कार्ड से भरे बॉक्स को विस्फोटक समझ लिया गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

यह कार्डबॉक्स मुख्य महोत्सव स्थल से 200 किलोमीटर दूर स्थित एरिस्टन थियेटर के पास मिला।

सानरेमो महोत्सव सात से 11 फरवरी तक चलेगा। इस साल के महोत्सव को प्रसिद्ध टेलीविजन कार्लो कोंती और मारिया जी फिलिपी संचालित कर रही हैं।

आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा हमलों की आशंकाओं के मद्देनजर इस महोत्सव में सुरक्षा-व्यवस्था काफी कड़ी है, क्योंकि आईएस पिछले साल दिसंबर में बर्लिन के क्रिसमस मार्केट, जुलाई में फ्रांस के नीस में बैसिल डे और नवंबर 2015 में पेरिस के बैटक्लैन थियेटर पर हमले कर चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493