बाओ बाओ का जन्म वाशिंगटन के चिड़ियाघर में 23 अगस्त, 2013 को हुआ था।
चीन और अमेरिका के बीच हुई बातचीत के अनुसार, यहां जन्मे विशालकाय पांडा को अपने चार वर्ष पूरे होने पर वापस चीन लौट जाना चाहिए।
वाशिंगटन में 2005 में जन्मे एक और विशालकाय पांडा ताइ शान को 2010 में चीन वापस लाया गया था।
अमेरिका से चीन की यात्रा के दौरान बाओ बाओ के साथ एक देखरेख करने वाला कर्मी और एक चिकित्सक भी मौजूद होगा। इस पांडा को चेंग्दू लाया जाएगा, जहां चीन कंजरर्वेशन एंड रिसर्च सेंटर फॉर द गियांट पांडा स्थित है।
dharmpath.com dharmpath