उप्र : ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट

लखनऊ, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह धूप खिली है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप खिलेगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं की वजह से पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि दो तीन दिनों तक हवाएं चलती रहेंगी। सुबह के समय हल्का कोहरा भी रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कानपुर का 12 डिग्री, बनारस का 14 डिग्री, झांसी का 14.2 डिग्री और इलाहाबाद का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493