पिंक को अपने वजन पर गर्व

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका पिंक का कहना है कि वह इस बात से गौरवान्वित हैं कि उनका गर्भावस्था के दौरान बढ़ा हुआ वजन अभी तक कम नहीं हुआ है। वह इसे लेकर किसी भी तरह की असहजता महसूस नहीं कर रही हैं, बल्कि बिल्कुल सहज हैं।

‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, 37 वर्षीय गायिका पिछले साल दिसंबर में अपने बेटे जैमसन मून को जन्म देने के बाद से पहली बार सोमवार को जिम पहुंचीं।

पिंक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पहला दिन। अब यह करते हैं। प्रसव के छह सप्ताह हो चुके हैं और मैंने अब तक वजन कम नहीं किया। मैं सामान्य हूं।”

जैमसन, पिंक का अपने पति कैरी हार्ट से दूसरा बच्चा है। इन दोनों की एक पांच वर्षीय बेटी विलो सेज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493