सिडनी, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अरबपति दिग्गज कंपनी एलन मस्क की हाइपरलूप को ऑस्ट्रेलिया की संसदीय समिति ने बुधवार को तीव्र रफ्तार रेल का व्यवहार्य विकल्प माना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अवसंरचना, परिवहन और शहरों से संबंधित समिति ने अपनी रपट में कहा कि हाइपरलूप (यह एक हाई स्पीड परिवहन का साधन है, जो अभी विकास की प्रक्रिया में है) से सिर्फ एक घंटे में लोग सिडनी से मेलबर्न की यात्रा कर सकेंगे।
फिलहाल इस यात्रा को पूरा करने में ट्रेन से 12 घंटे और कार से 9.30 घंटे लगते हैं।
तीव्र रफ्तार रेल हमेशा से ऑस्ट्रेलिया के एजेंडे में शामिल रहा है। यहां तक कि 1990 की शुरुआत से ही इसकी चर्चा चल रही है, लेकिन अभी तक यह हकीकत नहीं बन पाई है। हाइपरलूप ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया को हाईस्पीड रेललाइन अन्य तेज परिवहन के साधनों की तुलना में 20 फीसदी कम लागत में बनाकर दे सकता है।
हाइपरलूप के एलन जेम्स ने कहा कि पॉड की क्षमता तुलनात्मक रूप से कम होती है, लेकिन यह इसके बावजूद वित्तीय रूप से व्यवहार्य है। जबकि इतनी कम क्षमता वाली हाईस्पीड रेल प्रणाली वित्तीय रूप से दिवालिया साबित हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath