लंदन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 2017-18 सत्र का आगाज 12 अगस्त से होगा, वहीं इसका समापन 13 मई, 2018 को होगा।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ईपीएल ने आगामी सत्र की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की है।
ईपीएल ने ट्वीट किया है, “ईपीएल के 2017-18 सत्र की शुरुआत 12 अगस्त, 2017 से हो रही है और समापन 13 मई, 2018 को होगी। 2017-18 सत्र का विजेता होगा—?”
इस घोषणा के अनुसार, ईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों के पास अगले साल 14 जून, 2018 को शुरू होने वाले फीफा विश्व कप की तैयारी के लिए पांच सप्ताह से भी कम समय रह जाएगा।
ईपीएल का मौजूदा सत्र पिछले साल 13 अगस्त से शुरू हुआ था और यह इस साल 21 मई को समाप्त होगा।
ईपीएल के इस सत्र में अब भी 14 मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। इसके तहत, लीग सूची में चेल्सी 54 अंकों के साथ शीर्ष पर है, वहीं टोटेनहम हॉटस्पर 50 अंकों के साथ दूसरे और मैनचेस्टर सिटी 49 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath