स्पेनिश लीग में जनवरी माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने स्टीवन एन्जोंजी

मेड्रिड, 8 फरवरी (आईएएनएस)। सेविला क्लब के डिफेंडर स्टीवन एन्जोंजी को स्पेनिश लीग का जनवरी माह का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है।

सेल्टा वीगो क्लब के कोच एडुआडरे बेरिजो को इस लीग में जनवरी माह का सवश्रेष्ठ कोच घोषित किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बेरिजो के नेतृत्व में सेल्टा वीगो ने जनवरी में खेले गए चार में से तीन मैच जीते।

इसके साथ ही अर्जेटीना के बेरिजो ने सेल्टा क्लब को कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में भी पहुंचाया।

विलारियल के कोच फ्रान एस्क्रीबा को दिसम्बर में सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया था।

सेविला के मुख्य खिलाड़ियों में से एक स्टीवन ने सेविला को इस लीग के शीर्ष तीन क्लबों में से एक बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

स्टीवन ने कहा कि उनके लिए यह पुरस्कार पाना एक सपना रहा है। उन्होंने सेविला के लिए खेलने पर खुशी भी जाहिर की।

सेविला ने स्टीवन के करार को 2020 तक बढ़ा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493