मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। रिलायंस पॉवर के मुनाफे में वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के दौरान 14.52 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। रिलायंस पॉवर के मुनाफे में वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के दौरान 14.52 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी के मुताबिक 31 दिसंबर 2016 को खत्म हुई तिमाही में उसका मुनाफा बढ़कर 276 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 241 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय में 16.74 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 2,985 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 2,557 करोड़ रुपये थी।
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रिलायंस पॉवर के परिचालन मुनाफे में 12.51 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 2,778 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में यह 2,469 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath