नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के गश्ती विमान इलियुशिन 38 सी ड्रैगन (आईएल 38 एसडी) से बुधवार को अरब सागर में पोतभेदी मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के गश्ती विमान इलियुशिन 38 सी ड्रैगन (आईएल 38 एसडी) से बुधवार को अरब सागर में पोतभेदी मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
इस विमान में सुधार और इसे फिर से तरोताजा किए जाने के बाद इससे किया गया यह पहला परीक्षण है।
यह परीक्षण पश्चिमी तट पर जारी वार्षिक थिएटर लेवल रेडीनेस एंड ऑपरेशनल एक्सरसाइज (ट्रोपेक्स-17) के हिस्से के रूप में किया गया।
यहां जारी एक बयान में कहा गया है, “सुधार और उन्नतीकरण के बाद आईएल 38 एसडी विमान ने पहली मिसाइल दाग कर पोतभेदी हमले की अपनी उच्च दक्षता का प्रदर्शन किया है। इस परीक्षण ने भारतीय उपमहाद्वीप के चारों ओर लंबे समुद्री विस्तार में सुरक्षा सुनिश्चित करने की भारतीय नौसेना की क्षमता पर मुहर लगा दी है।”
आईएल 38 एसडी विमानों का ठिकाना गोवा में है और ये पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय के अधीन आते हैं। ये विमान केएच35 पोतभेदी मिसाइल से सुसज्जित हैं।
dharmpath.com dharmpath