भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि बेरोजगार युवकों को नौकरी की नीलामी करने के जिम्मेदार लोगों, बदहाल शिक्षा, बदहाल कानून, स्वास्थ्य सेवाएं, बहन बेटियों की लुटती आबरू की जिम्मेदार व्यवस्था के सामने कांग्रेस ने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को कांग्रेस द्वारा नाकाम सरकार के साथ गठबंधन पर आश्चर्य है। सपा सरकार उत्तर प्रदेश में कुशासन का पर्याय बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में अवैध खनन हुआ है। 10 जिलों में गायत्री प्रजापति द्वारा अवैध खनन का खेल हुआ, 20 जिलों में मुख्यमंत्री के सहयोगियों ने सरकार के संरक्षण में अवैध खनन करवाया। सपा-कांग्रेस के इरादे और विश्वास, नीति और नियत उप्र के हित में नहीं है।
dharmpath.com dharmpath