विटोरिया-गास्टीज (स्पेन), 9 फरवरी (आईएएनएस)। एडगर मेंडेज की ओर से किए गए गोल की बदौलत एलावेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 96 साल बाद पहली बार कोपा डेल रे के फाइनल में कदम रखा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार देर रात खेले गए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में एलावेस ने सेल्टा वीगो को 1-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से कोई भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे हाफ में 82वें मिनट में मेंडेज ने गोल दागा और एलावेस को 1-0 से बढ़त दिलाई। यह इस मैच का एकमात्र गोल था, जिसकी बदौलत एलावेस क्लब ने कोपा डेल रे टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है।
कोपा डेल रे के फाइनल में एलावेस क्लब का सामना बार्सिलोना से होगा। यह फाइनल मैच मई में खेला जाएगा। बार्सिलोना ने एटलेटिको मेड्रिड को मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।
dharmpath.com dharmpath