रोहतक, 9 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के रोहतक जिले में शरारती तत्वों ने एटीएम को लूटने में विफल रहने पर गुरुवार को एटीएम मशीन में आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार, लुटेरों ने गांधी कैंप इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम को निशाना बनाया। उन्होंने गार्ड को बंधक बनाकर इसे तोड़ने की कोशिश की।
पुलिस अधिकारी ने बताया, “पैसा निकालने में नाकाम रहने पर उन्होंने एटीएम मशीन में आग लगा दी।”
dharmpath.com dharmpath