चेन्नई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अरविंद स्वामी ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु के लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से अपना मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार है।
अरविंद ने ट्वीट कर कहा, “अपने विधायक, स्थानीय पार्टी प्रतिनिधि से संपर्क करें और उन्हें लोकतांत्रिक रूप से अपने पसंदीदा मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व करने को कहें।”
स्वामी ने फोन नम्बर के साथ इलाके के विधायकों की सूची भी साझी की।
उन्होंने कहा, “कृपया दृढ़ता से अपने विचार रखें।”
अरविंद स्वामी के अलावा कमल हासन और आर. माधवन जैसे अन्य तमिल अभिनेता भी ओ. पन्नीरसेल्वम और वी.के. शशिकला के बीच मचे घमासान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं।
अभिनय की बात करें तो अरविंद फिलहाल तमिल फिल्म ‘सथुरंगा वेत्तई 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
dharmpath.com dharmpath