हैदराबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में गुरुवार को 2,000 रुपये के नोटों की जालसाजी में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो इंजीनियरिंग के छात्र भी हैं।
पुलिस ने इस मामले में 36 लाख रुपये, एक कलर प्रिंटर और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
आरोप है कि हिमायतसागर के लॉर्ड्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के दो छात्रों ने कॉलेज कैंटीन में दो नकली नोटों को भुनाने की कोशिश की।
dharmpath.com dharmpath