राज्यसभा में मोदी के बयान पर हंगामा

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व प्रधानमंत्रियों- इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह पर टिप्पणियों को लेकर गुरुवार को हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

राज्यसभा में हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही गुरुवार को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

इससे पहले भी सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई थी।

दोपहर 12 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो सभापति हामिद अंसारी ने प्रश्नकाल शुरू किया, लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने एक दिन पहले सदन में पूर्व प्रधानमंत्रियों- इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह को लेकर की गई नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों पर नारेबाजी शुरू कर दी।

इससे पहले, पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सदस्यों ने मोदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सीताराम येचुरी ने मोदी के बुधवार को दिए गए भाषण के संदर्भ में धारा 267 के तहत नोटिस दिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सदन में अपने भाषण में दिवंगत कम्युनिस्ट नेता ज्योति बसु का नोटबंदी पर दिए गए बयान का हवाला दिया था। हालांकि, सभापति ने येचुरी के नोटिस को खारिज कर दिया।

मोदी ने कहा था कि बसु ने 1972 के एक भाषण में नोटबंदी का समर्थन किया था।

सभापति ने नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493