अर्जेटीनी स्ट्राइकर प्राटो के साथ करार के करीब साओ पाउलो

रियो डी जनेरियो, 9 फरवरी (आईएएनएस)। साओ पाउलो क्लब अर्जेटीना के स्ट्राइकर लुकास प्राटो के साथ करार के बेहद करीब है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, समाचार पोर्टल ‘यूओएल’ से मिली जानकारी में यह सामने आया है कि ब्राजील सेरी-ए लीग क्लब ने 28 वर्षीय लुकास को अपने प्रतिद्वंद्वी क्लब एटलेटिको मिनिएरो से खरीदने के लिए एक करोड़ यूरो (1.96 करोड़ डॉलर) राशि अदा कर दी है।

मिनिएरो क्लब ने इससे पहले साओ पाउलो की ओर से आए एक प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

प्राटो ने मिनिएरो क्लब के लिए खेले गए 104 मुकाबलों में 41 गोल दागे हैं। वह 2015 में वेलेज सार्सफील्ड क्लब से मिनिएरो क्लब में शामिल हुए थे।

अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए प्राटो अब तक चार मुकाबले खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493