पन्नीरसेल्वम के साथ आए एआईएडीएमके के शीर्ष नेता

चेन्नई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) में मची आंतरिक कलह के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम को गुरुवार को एक बड़ी सफलता मिली, जब पार्टी के शीर्ष नेता उनसे आ मिले।

एआईएडीएमके के प्रेसीडियम चेयर ई.मधुसूदनन गुरुवार को पन्नीरसेल्वम के साथ आ खड़े हुए और उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर लिया।

इसे एआईएडीएमके में पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला के गुट के लिए झटके की तरह देखा जा रहा है। उन्होंने पूर्व में कभी शशिकला को पार्टी नेतृत्व सौंपे जाने की वकालत की थी।

पन्नीसेल्वम ने अपने साथ आने के लिए मधुसूदनन की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अन्य नेता व विधायक भी अंतरात्मा की आवाज पर उनका साथ देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493