ब्रिटिश गिटारवादक गॉथ्री गोवान भारत में प्रस्तुति देंगे

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के गिटारवादक गॉथ्री गोवन इस महीने भारत के तीन-शहरों का टूर करेंगे। इस दौरान वह तीन अलग-अलग शहरों में प्रस्तुति देंगे।

गोवन के साथ मुबंई के मशहूर ड्रमर जिनो बैंक्स और मोहिनी डे कार्यक्रम के दौरान उनके कदम से कदम मिलाते हुए प्रस्तुति देंगे। इनकी ये प्रस्तुतियां दिल्ली, मुंबई और पुण में हार्ड रॉक कैफे आउटलेट में 15, 16 और 22 फरवरी को होंगी।

जेएसएम कॉपोर्रेशन के कार्यकारी निदेशक व सह-संस्थापक जय सिंह ने बताया, “हम अपने प्रशंसकों को सर्वश्रेष्ठ संगीत का अनुभव कराने में विश्वास करते हैं। इसलिए हम जानते थे कि अगर गोवन भारत आएंगे तो उनका कार्यक्रम हार्ड रॉक कैफे में ही होना चाहिए। हमें इस टूर के सफल होने की उम्मीद है।”

यह कार्यक्रम अपनी तरह का पहला लाइव संगीत कॉन्सर्ट होगा।

गोवन इससे पहले भारत में अपने सुपरबैंड ‘द एरिसटोक्रैट्स’ के साथ प्रस्तुति दे चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493