मुलाकात के दौरान इंग्लिश ने कहा कि न्यूजीलैंड का चीन के साथ संबंध कई मामलों में विशिष्ट है। चीन को विश्व व्यापार संगठन में शामिल करने के लिए समर्थन देने वाला न्यूजीलैंड पहला पश्चिमी देश था। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर बैंक (एआईआईबी) और बेल्ट एंड रोड पहल को शुरू करने में भी चीन का समर्थन किया।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2017 की वार्षिक बैठक में दिए भाषण की प्रशंसा की, जिसमें उन्होंने ‘विश्व के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक संदेश’ दिया था।
इंग्लिश ने कहा कि न्यूजीलैंड, चीन के साथ मिलकर वैश्वीकरण और मुक्त व्यापार का समर्थन करता है।
dharmpath.com dharmpath