ताइवान का संसदीय महिला प्रतिनिधिमंडल अगले हफ्ते आएगा भारत

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ताइवान में नई विदेश नीति अपनाए जाने के बीच देश का एक महिला संसदीय प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह भारत दौरे पर आएगा।

भारत में ताइवान के प्रतिनिधि चुंग क्वोंग तियेन ने यहां बुधवार को ‘ताइवान-भारत सांसद मित्रता मंच’ की स्थापना की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक समारोह में कहा कि प्रतिनिधिमंडल 13 फरवरी को संसदीय परिसर का दौरा करेगा।

तियेन ने कहा कि भारत ताइवान की इस नई नीति के लिहाज से ‘केवल एक देश नहीं, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण देश है।’

उन्होंने कहा कि भारत और ताइवान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2007 के मुकाबले 2014 में पांच गुना बढ़कर सात अरब डॉलर हो गया है।

तियेन ने बताया कि 2016 में 1,143 भारतीय छात्र ताइवान में पढ़ रहे थे। चीन इस साल से प्रतिभाशाली भारतीय छात्रों को छात्रवृत्ति देगा।

इस मौके पर सिक्किम के लोकसभा सदस्य पी.डी. राय ने कहा कि भारत और ताइवान के बीच कई समानताएं हैं।

उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश एक दूसरे के साथ मिलकर सक्रिय रूप से सहयोग करें तो द्विपक्षीय व्यापार का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493