मप्र में राशन दुकान पर खाद्यान्न पहुंचने की जानकारी एसएमएस से

भोपाल, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशन वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के मकसद से गठित निगरानी समिति के सदस्यों और उपभोक्ताओं को राशन दुकान पर खाद्यान्न पहुंचने की जानकारी मोबइल पर एसएमएस से दी जा रही है।

खाद्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया, “समय पर पात्र हितग्राहियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ बिना परेशानी के राशन वितरण सुनिश्चित कराने में योगदान देने के लिए ग्राम, दुकानवार निगरानी समितियों का गठन किया गया है। गोदाम से खाद्यान्न राशन दुकान पर पहुंचाने का एसएमएस निगरानी समितियों के सदस्यों के मोबाइल पर किया जाता है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के भी मोबाइल फोन पर दुकान पर राशन पहुंचने की जानकारी का एसएमएस दी जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493