उप्र : नवदंपति ने जहर खाया, पत्नी की मौत

फतेहपुर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव में सास द्वारा बहू से पायल उतरवा लेने के बाद हुए मामूली विवाद में पहले पत्नी ने जहर खाया, बाद में बचा जहर पति ने भी खा लिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई और सरकारी अस्पताल में पति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह जानकारी सीओ ने दी।

पुलिस उपाधीक्षक समरबहादुर सिंह ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को अरविंद लोधी (26) ने अपनी पत्नी सुमन (19) को बाजार से खरीद कर नई पायल दी थी, जिसे उसने पहन लिया था। कुछ देर बाद उसकी सास ने झगड़ा कर उतरवा लिया। इसी मामूली विवाद के बाद सुमन ने घर में रखी कीटनाशक जहरीली दवा खा ली, इसका पता चलते ही उसके पति अरविंद ने भी बची हुई जहरीली दवा खा लिया। परिजन बेहोशी की हालत में दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। अरविंद का इलाज जिले की सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों की शादी पिछले माह 20 जनवरी को हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493