कारों की बिक्री जनवरी में 14.40 फीसदी बढ़ी : सियाम

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। घरेलू कारों की बिक्री में जनवरी में 14.40 फीसदी का इजाफा हुआ। उद्योग से मिले आंकड़ों से गुरुवार को यह जानकारी मिली।

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। घरेलू कारों की बिक्री में जनवरी में 14.40 फीसदी का इजाफा हुआ। उद्योग से मिले आंकड़ों से गुरुवार को यह जानकारी मिली।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स (सियाम) के मुताबिक जनवरी में 2,65,320 यात्री वाहनों की बिक्री (जिसमें कार, यूटिलिटी वाहन और वैन भी शामिल हैं) हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2,31,917 वाहनों की बिक्री हुई थी।

समीक्षाधीन महीने में यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में 24.47 फीसदी का इजाफा हुआ और कुल 62,264 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि वैन की बिक्री में 21.65 फीसदी का इजाफा हुआ और कुल 16,533 वैन की बिक्री हुई।

इसके विपरीत उद्योग के आंकड़ों से पता चला है कि जनवरी में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 0.72 फीसदी की गिरावट देखी गई और कुल 61,239 वाहनों की बिक्री हुई। यह खंड देश की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण संकेतक है।

वहीं, तिपहिया वाहनों के खंड में जनवरी में 28.21 फीसदी बिक्री घटी और कुल 31,345 वाहनों की बिक्री हुई।

जनवरी में दोपहिया वाहनों की बिक्री 7.39 फीसदी घटी और कुल 12,62,141 वाहनों की बिक्री हुई।

उद्योग के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी में भारतीय वाहन उद्योग में गिरावट देखी गई और सभी श्रेणियों और खंडों को मिलाकर कुल 16,20,045 वाहनों की बिक्री हुई।

इसके साथ ही जनवरी में वाहनों के निर्यात में भी 7.67 फीसदी की गिरावट देखी गई और कुल 2,55,301 वाहनों का निर्यात किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493