जयललिता के निधन की सीबीआई जांच हो : रामदॉस

चेन्नई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पट्टालि मक्कल काची (पीएमके) नेता एस. रामदॉस ने गुरुवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

उन्होंने कार्यकारी मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पांच दिसंबर को जयललिता के निधन की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय के नेतृत्व में एक पैनल का गठन किया जाना चाहिए। उनका स्वास्थ्य बेहतर हो चुका था और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी, तब अचानक उनके निधन की खबर आई।

रामदॉस ने एक बयान में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने इसके पहले कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों और अन्य मुद्दों की जांच के लिए न्यायाधीश की नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने सुझाव दिया कि सही दृष्टिकोण यही होगा कि तमिलनाडु सरकार मामला दर्ज करे और यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे।

जयललिता का निधन 75 दिनों तक अपोलो अस्पताल में भर्ती रहने के बाद पांच दिसंबर को हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493