कैराना विस्थापितों को पूरी सुरक्षा देगा आयोग : नसीम जैदी

लखनऊ , 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 फरवरी को होगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने यहां गुरुवार को कहा कि कैराना से विस्थापित हुए लोग यदि वापस आकर वोट करना चाहते हैं, तो उन्हें आयोग की तरफ से पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

लखनऊ स्थित योजना भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने एक सवाल के जवाब में कहा, “कैराना से विस्थापित हुए लोग यदि अपने घर वापस आकर वोट देना चाहते हैं, तो उनको पूरी सुरक्षा दी जाएगी।”

जैदी ने कहा, “पहले चरण के तहत आने वाले जिलों में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।”

जैदी पिछले दो दिनों से लखनऊ में थे। वह उप्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए थे।

जैदी से यह पूछे जाने पर कई राजनीतिक दलों ने सूबे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं मुख्य सचिव को हटाने की मांग की है, इस पर आयोग क्या कार्रवाई कर रहा है, उन्होंने कहा, “यह मामला आयोग के संज्ञान में है। समय आने पर कार्रवाई की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493