नोटबंदी के 90 दिन पूरे, एटीएम अब भी खस्ताहाल

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा के बाद स्थिति के सामान्य होने में देशवासियों से 90 दिन का जो समय मांगा था, वह भी बीत गया, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में एटीएम मशीनें अब भी सामान्य स्थिति में नहीं लौट पाई हैं।

एटीएम मशीनों से लोगों को अब भी समय पर पैसा नहीं मिल पा रहा।

बीते वर्ष आठ नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा के ठीक तीन महीने बाद आईएएनएस ने दिल्ली एनसीआर में एटीएम मशीनों का जायजा लिया और बहुत मुश्किल से ऐसे एटीएम बूथ मिले, जिनसे रुपया निकलता पाया गया।

नोएडा के सेक्टर-16 इलाके में आईएएनएस कुल सात एटीएम बूथों पर गया, जिनमें से सिर्फ दो काम करती पाई गईं, जबकि शेष एटीएम मशीनों में पैसे नहीं मिले।

इनमें से एक एटीएम बूथ पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने बताया, “आज (गुरुवार) एटीएम में रुपये नहीं डाले गए। दो दिन पहले इस एटीएम में रुपये डाले गए थे। यह भी नहीं पता कि अगली बार कब रुपये डाले जाएंगे।”

हालांकि जिन दो एटीएम मशीनों से रुपये निकल रहे थे, वहां सात-आठ लोगों की लाइन ही लगी मिली।

दक्षिणी दिल्ली के साकेत में कैनरा और एक्सिस बैंक के दो एटीएम मशीनों में रुपये नहीं थे, जबकि पास ही में खिड़की एक्सटेंशन में चार एटीएम बिना काम के मिले।

पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और कैनरा बैंकों के ऐसे अनेक एटीएम मिले जिनमें रुपये नहीं थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493