भोपाल में श्रम साधक संगम को संबोधित करेंगे भागवत

भोपाल, 10 फरवरी (आईएएनएस)। रविदास जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को श्रम साधक संगम (सम्मेलन) आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत संबोधित करेंगे।

स्ांघ से संबद्ध सामाजिक संगठन सेवा भारती द्वारा अपने रजत जयंती वर्ष के मौके पर शुक्रवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में श्रम साधक सम्मेलन आयोजित किया गया है। यह सम्मेलन दोपहर दो बजे से शुरू होगा। भागवत अपराह्न् तीन बजे के आसपास सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रमिक और कमजोर तबके के कई हजार लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि भागवत राज्य के आठ दिवसीय प्रवास पर हैं। उन्होंने मंगलवार को भोपाल में संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी और बुधवार को बैतूल में हिंदू सम्मेलन और गुरुवार को होशंगाबाद के बनखेड़ी में भाउ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लिया।

भागवत अपने प्रवास के चौथे दिन शुक्रवार को राजधानी में हैं और इस दौरान उनका श्रम साधक सम्मेलन में हिस्सा लेना प्रस्तावित है।

भागवत के प्रवास और लाल परेड मैदान के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और राजधानी के कई मार्गो पर यातायात को बंद तो कई के मार्ग को परिवर्तित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493