श्रीनगर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात शुक्रवार को बहाल कर दिया गया। हिमपात और भूस्खलन के कारण इस मार्ग के कई हिस्से बंद हैं।
यातायात विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, “राजमार्ग पर किसी भी वाहन को विपरीत दिशा से आने की अनुमति नहीं होगी। यह सेना और अर्धसैनिक बलों के काफिलों पर भी लागू होगा।”
रामबन जिले के मेहर क्षेत्र में राजमार्ग का एक खंड भूस्खलन से पूरी तरह बर्बाद हो गया है।
उधमपुर को रामबन जिले से जोड़ने वाले राजमार्ग पर पड़ने वाली नशरी-चेनानी सुरंग मार्च में खुलने की संभावना है, जिसके बाद राजमार्ग की दूरी 38 किमी तक कम हो जाएगी।
राज्य की अत्याधुनिक 9.2 किलोमीटर लंबी सुरंग को 2,514 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
यह सुरंग राजमार्ग के बटोटे-पटनीटॉप खंड से भी गुजरेगी।
dharmpath.com dharmpath