लीबिया : त्रिपोली में प्रतिद्वंद्वी समूहों में भीषण संघर्ष

मीडिया की खबरों में कहा गया कि दो प्रतिद्वंदी गुटों के बीच संघर्ष छिड़ा जिसमें से एक संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार का समर्थक और दूसरा नेशनल साल्वेशन सरकार का समर्थक है, जो शहर पर नियंत्रण करना चाहता है।

त्रिपोली स्थित एकता सरकार के समर्थक समूह ने कहा, “एक सशस्त्र गैर-कानूनी समूह ने हथियारों के बल पर नौ वाहनों को लूट लिया।”

संघर्ष से बचने के लिए स्थानीय निवासियों को अपने घर से पलायन करना पड़ा। हताहतों की संख्या की कोई आधिकारिक रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है।

साल 2011 में लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी के शासन का पतन होने के बाद से ही देश में राजनीतिक संकट ृबना हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493