इस विमान सेवा में इंडिगो एयरलाइंस की चार और एयर इंडिया की एक उड़ान शामिल है। एयरलाइंस के अनुसार, विमान दिल्ली से दोपहर 12.55 बजे उड़ान भरकर दिन के 2.25 बजे रायपुर पहुंचेगा और रायपुर से 2.55 बजे उड़ान भरकर शाम 4.35 बजे दिल्ली पहुंचेगा।
एयर इंडिया ने भी अपनी दिल्ली-नागपुर-रायपुर-दिल्ली उड़ान का समय बदल दिया है। नई समय सारणी के अनुसार, यह विमान दिल्ली से सुबह 5.45 बजे उड़ान भरकर 7.35 बजे नागपुर पहुंचेगा। नागपुर से उड़ान भरकर 9 बजे रायपुर पहुंचेगा और यहां से तुरंत रवाना होकर 11.40 बजे दिल्ली पहुंचेगा।
एयर इंडिया की ओर से बताया गया है कि उसकी मुंबई-रायपुर-विशाखापट्टनम-मुंबई उड़ान हर सोमवार को रद्द रहेगी। एयर इंडिया के पास विमानों की कमी के चलते यह उड़ान हफ्ते में एक दिन रद्द रखी जाएगी। इसी तरह दिल्ली वाली उड़ान को भी पहले डायरेक्ट रखा गया था, लेकिन विमानों की कमी के चलते इसे नागपुर से जोड़ दिया गया है। लोग पहले की तरह नागपुर से रायपुर आ सकेंगे और रायपुर से विशाखापट्टनम जा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि अगले महीने से रनवे का काम शुरू होने की वजह से भी एयरलाइंस कंपनियां अपनी उड़ानों के समय में परिवर्तन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath