शशिकला ने मधुसूदनन को एआईएडीएमके से निकाला

चेन्नई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) में जारी आंतरिक कलह के बीच पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम को समर्थन देने पर प्रेजीडियम चेयरमैन ई. मधुसूदन को पार्टी से निकाल दिया।

शशिकला ने एक बयान में कहा कि मधुसूदनन ने पार्टी के सिद्धांतों का उल्लंघन और इसे अपमानित किया है, इसलिए पार्टी पद और एआईएडीएमके की प्राथमिक सदस्यता से उन्हें बर्खास्त किया जाता है।

उन्होंने पार्टी सदस्यों से मधुसूदनन से किसी तरह का संबंध नहीं रखने को कहा है।

मधुसूदनन की बर्खास्तगी उनके पन्नीरसेल्वम के साथ जुड़ने के एक दिन बाद की गई है। पन्नीरसेल्वम ने शशिकला के खिलाफ बगावत करते हुए मंगलवार रात कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया गया।

मधुसूदनन ने इससे पहले शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा था, “पार्टी के नियमों के अनुसार, कोई व्यक्ति तभी इसका महासचिव बन सकता/सकती है, जब वह लगातार पांच साल तक इसका सदस्य रहा/रही हो।”

उन्होंने दावा किया कि शशिकला लगातार पांच सालों तक पार्टी की सदस्य नहीं रहीं और इसलिए वह महासचिव बनने के योग्य नहीं हैं।

पूर्व मंत्री मधुसूदनन लंबे समय से एआईएडीएमके के सदस्य रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493