नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि चोरी-छिनैती के मामलों से जुड़े एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से तीन स्कूटर, दो मोटरसाइकिलें और आठ महंगे सेलफोन बरामद किए गए हैं।
इन संदिग्धों को गुरुवार रात पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके से इनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। बरामद कीमती समानों को बीते कुछ सप्ताहों में अशोक विहार इलाके से चुराया गया था।
dharmpath.com dharmpath