कश्मीर : राष्ट्रगान के अपमान के लिए 2 गिरफ्तार

जम्मू, 10 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने राष्ट्रगान के अपमान के लिए दो कश्मीरी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जम्मू, 10 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने राष्ट्रगान के अपमान के लिए दो कश्मीरी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कहा कि दोनों युवक कश्मीर घाटी के अनंतनाग और कुपवाड़ा जिलों के हैं, और दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर आरोप है कि जब एक सिनेमा हाल में राष्ट्रगान बज रहा था तो दोनों अपनी सीट से खड़े नहीं हुए थे।

पुलिस ने कहा, “नारवाल पुलिस चौकी में दोनों युवकों के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम, 1971 की धारा 2/3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले वर्ष नवंबर में निर्देश दिया था कि देश भर के सिनेमाघरों में कोई फिल्म चलाने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाएगा और हाल में उपस्थित सभी लोगों को उसके सम्मान में खड़े होना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493