विद्या बालन की ‘बेगम जान’ 14 अप्रैल को रिलीज होगी

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ 14 अप्रैल को रिलीज होगी।

महेश और मुकेश भट्ट द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। बांग्ला निर्देशक इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।

विद्या ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने फिल्म रिलीज की तारीख का खुलासा किया।

विद्या ने कहा कि फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी।

पहले यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने इसकी रिलीज टाल दी थी।

फिल्म में विद्या एक वेश्यालय की मालकिन की भूमिका में हैं। इसमें नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर, गौहर खान, पल्लवी शारदा, इला अरुण, आशीष विद्यार्थी और चंकी पांडे जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493