‘तमिलनाडु के राज्यपाल विस्तृत विचार-विमर्श के बाद फैसला लेंगे’

चेन्नई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में जारी राजनीतिक संकट के बीच केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री पोन राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि राज्य के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव गहन विचार-विमर्श के बाद तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पर फैसला लेंगे।

तमिलनाडु से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य राधाकृष्णन ने यह भी कहा कि तमिलनाडु की ‘परिस्थिति ताश के पत्तों का खेल नहीं है कि एक को रखने के बाद तुरंत दूसरा उठा लिया जाए। ‘

यहां संवाददाताओं से बातचीत में राधाकृष्णन ने कहा, “राज्यपाल जल्दबाजी में फैसला नहीं ले सकते। उन्हें कई बातों को ध्यान में रखना होता है।”

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) में दो खेमे हो गए हैं, जिनमें से एक की अगुवाई पार्टी महासचिव वी. के. शशिकला कर रही हैं, जबकि दूसरे का नेतृत्व राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम कर रहे हैं।

शशिकला राज्यपाल से मिलकर उन्हें विधायक दल की नेता चुने जाने से संबंधित दस्तावेज पेश कर चुकी हैं और सरकार बनाने का दावा भी किया।

इससे पहले पन्नीरसेल्वम ने आरोप लगाया था कि शशिकला ने उन पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए दबाव डाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493