चंडीगढ़, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के फिरोजपुर जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से 210 किलोमीटर दूर माखू कस्बे में अपराधियों को पकड़ा गया। पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की थी। इस दौरान दोनों ओर से लगभग 100 राउंड गोलियां चलीं।
पुलिस चार फरवरी को यहां विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान गुरु हर सहाय शहर में मतदान केंद्र के बाहर हवा में गोली चलाने की घटना के बाद अपराधियों की तलाश में थी।
dharmpath.com dharmpath