बिग बॉस विजेता मनवीर गुज्जर ने नोएडा में वोट डाला

नोएडा, 11 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस-10’ के विजेता मनवीर गुज्जर ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी पहले चरण के मतदान के तहत नोएडा में वोट डाला।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

गुज्जर को मतदान के लिए कतार में खड़ा देखकर लोगों में खासा कौतुहल था। कुछ लोगों ने इस दौरान मनवीर के साथ सेल्फी भी ली।

मनवीर 29 जनवरी को ‘बिग बॉस’ के 10वें संस्करण के विजेता बने थे। इस संस्करण में टेलीविजन जगत की कई हस्तियां भी प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493