मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा वेब श्रृंखला ‘पॉवरप्ले’ को लेकर उत्साहित हैं।
ऋचा ने शुक्रवार को यहां फुरेनटाइन डे के मौके पर कहा, “मैं वेब श्रृंखला ‘पॉवरप्ले’ के लिए उत्साहित हूं, जो जल्द आने वाली है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट और इसके कार्यक्रमों पर आधारित है।”
करण अंशुमान द्वारा निर्देशित श्रृंखला में ऋचा सफल अभिनेत्री की भूमिका में होंगी। कथित तौर पर उनकी भूमिका अभिनेत्री प्रीति जिंटा पर आधारित है और यह श्रृंखला क्रिकेट और सट्टेबाजी पर केंद्रित है। इसमें अंगद बेदी उनके प्रेमी हैं।
इसके अलावा, ऋचा डेविड वोमार्क की इंडो-अमेरिकन प्रोडक्शन की ‘लव सोनिया’ को लेकर व्यस्त हैं। उन्होंने ‘फुकरे 2’ पर भी काम शुरू कर दिया है। यह वर्ष 2013 की फिल्म ‘फुकरे’ का सीक्वल है।
मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फुकरे 2’ में मसान अभिनेत्री भोली पंजाबन की भूमिका में दिखाई देंगी।
dharmpath.com dharmpath