वैलेंटाइन डे पर सुपर3 एक्स55 इको टीवी की पेशकश

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी इंटरनेट और प्रौद्योगिकी समूह लाईको ने अपने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म लेमाल डॉट कॉम पर 13 से 15 फरवरी तक सुपर3 एक्स55 अल्ट्रा एचडी इको टीवी के सेल की घोषणा की है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वैलेंटाइन सेल के दौरान जो ग्राहक इस स्मार्ट टीवी की खरीद करेंगे, उन्हें सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भाग्यशाली खरीदारों को अतिरिक्त 1,500 रुपये का फायदा भी प्रिविलेज कूपन के रूप में मिलेगा, जो 13 से 15 फरवरी के दौरान लेमाल डॉट कॉम पर लागू होगा।

सुपर3 एक्स55 अल्ट्रा एचडी इकोटीवी में नवीनतम 4के डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 गुणा 2160 है। साथ ही इसे रियल टाइम इमेज प्रोसेसिग प्रक्रिया द्वारा ऑप्टिमाइज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493