अब्दुल मन्नान की हालत स्थिर, आईसीयू से निकाले गए

कोलकाता, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान को शनिवार को गहन चिकित्सा इकाई से बाहर निकाल दिया गया। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस नेता मन्नान को निलंबित कर दिया था, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की के बाद वह घायल हो गए थे। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अपोलो ग्लेनईगल्स हॉस्पिटल ने अपने बुलेटिन में कहा, “मन्नान का रक्त प्रवाह सामान्य है और वह होश में हैं।”

मन्नान को शुक्रवार को पेसमेकर लगाया गया था।

उच्च रक्तचाप तथा पूरी तरह हार्ट ब्लॉकेज के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पश्चिम बंगाल लोक व्यवस्था रख-रखाव (संशोधन) विधेयक के विरोध में मन्नान तथा विपक्षी विधायकों के विरोध-प्रदर्शन के कारण बुधवार को राज्य विधानसभा का नजारा बेहद हंगामे वाला रहा।

विधेयक को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने पेश किया, जिसके प्रावधानों के तहत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।

विधानसभा अध्यक्ष ने मन्नान को तख्तियों और पोस्टरों को हटाने का आदेश दिया था, जिसे नहीं मानने पर उन्हें दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया।

अध्यक्ष के आदेश को दरकिनार करते हुए मन्नान अध्यक्ष की आसंदी के निकट धरने पर बैठ गए, जिसके बाद उन्हें हटाने के लिए मार्शलों तथा अन्य सुरक्षाकर्मियों को बुलाना पड़ा था।

मन्नान के विरोध के बाद कांग्रेस के अन्य विधायक भी सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की में शामिल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493