एसएसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देशन में यातायात पुलिस ने जेल चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कानपुर से झांसी की ओर लग्जरी कार आती हुई नजर आई। संदेह होने पर कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 11 लाख रुपये मिले।
मतदान से कुछ दिन पहले इतनी बड़ी रकम मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। यह जानने के लिए पुलिस ने नकदी जब्त कर एक युवक को हिरासत में लेकर थाना नवाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath