लॉस एंजिलिस, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मॉडल व अभिनेत्री एंबेर रोज और डांसर वाल मेकोवस्की ने कहा है कि अब वे जोड़े नहीं है।
लॉस एंजिलिस, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मॉडल व अभिनेत्री एंबेर रोज और डांसर वाल मेकोवस्की ने कहा है कि अब वे जोड़े नहीं है।
ईऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार, वे पिछले पांच महीनों से डेटिंग कर रहे थे।
यह जोड़ा पिछले साल डांसिग विथ द स्टार्स के सेट पर मिला था, जहां रोज वॉल के भाई और नृत्य निर्देशक मैक्सिम मोकोवस्की के साथ काम कर रही थीं। उनमें पहली बार रोमांस की अफवाहें तब उड़ी जब साल 2016 के अक्टूबर में उन्हें एक जन्मदिन के उत्सव में साथ देखा गया।
जनवरी की शुरुआत में रोज ने अपने प्रेमी की प्रशंसा करते हुए कहा था, “यह बहुत अच्छा है। चार महीने हो गए हैं और यह शानदार अनुभव है। मैं उनके परिवार को प्यार करती हूं और हर कोई बहुत ही अच्छा है, वह बहुत ही अच्छे हैं। मैं बहुत खुश हूं।”
इस जोड़े ने अपने रोमांस के दौर में साथ-साथ वाली ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। लेकिन पिछली बार उन्होंने जो साथ-साथ वाली तस्वीरें साझा की थी वो रोज के इंस्टाग्राम खाते पर तीन हफ्ते पहले डाली थी।
dharmpath.com dharmpath